टीम एबीएन, रांची। एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूरों व इएसआइ को बकाये का भुगतान करने व कामगारों को शीघ्र प्रमोशन देने की मांग की गयी।
ऐसा नहीं करने पर लगातार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इन मांगों को लेकर गुरुवार को एचइसी मुख्यालय के समीप प्रर्दशन किया जायेगा। इसके बाद सभा कर आगे के आंदोलन की घोषणा की जायेगी।
बैठक में रामकुमार नायक, प्रकाश कुमार, हरेराम रजवार, प्रेम सागर साहू, केपी साहू, कमलेश सिंह, मनोज पाठक, एम पी रामचन्द्रम, गिरीश चौहान, वाई पी त्रिपाठी, विमल महली संजय सिन्हा, योगेंद्र सिंह, जान मोहम्मद आदि थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse