डेंगू ठीक होने के बाद भी मरीजों पर दिख रहा बुरा प्रभाव

 

  • राज्य में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, ठीक होने के बाद भी दिख रहा कुप्रभाव

टीम एबीएन, रांची। डेंगू का प्रकोप राज्य में बढ़ रहा है। रांची, जमशेदपुर, साहिबगंज सहित अन्य जिलों में भी इसका संक्रमण दिखने लगा है। वहीं चिकनगुनिया के मामले भी राजधानी में तेजी से फैल रहे हैं। राज्य के सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। 

वहीं कई मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें पहले डेंगू हुआ और उसके ठीक होने के बाद मरीज में जॉन्डिस, टायफाइड या कोई अन्य बीमारी की पहचान हो गयी। अबतक कुल 265 डेंगू संक्रमित और 55 चिकनगुनिया के संक्रमित मरीज मिले हैं। 

रांची सदर अस्पताल में बेटी की इलाज करा रही है सबीना परवीन कहती हैं कि उनकी बेटी को पहले सिर में दर्द और बुखार के बाद डेंगू का पता चला। जब डेंगू ठीक हुआ तो टायफइड हो गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse