झारखंड में गरीब किसानों की नहीं, दलालों और अफसरों की सरकार : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, धनबाद। भाजपा की छठे चरण की संकल्प यात्रा धनबाद में पूरी हो गयी।झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। 

झरिया के आरएसपी कॉलेज में जनसभा का आयोजन हुआ, जबकि धनबाद में गोल्फ ग्राउंड में सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के ऊपर उन्होंने जमकर हमला बोला।

सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार गरीब किसानों की नहीं, बल्कि दलालों एवं अफसरों की सरकार है। कहते हैं हेमंत हैं तो हिम्मत है। जबकि सरकार में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, कमीशनखोरी चरमसीमा लांघ चुकी हैं। किसान आज घूटन महसूस कर रहे हैं। 

अंचल कार्यालय में अफसरों की तूती बोल रही है। जाति प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण पत्र, बिना पैसा दिए अफसर काम नहीं करते हैं। अफसर से पूछने पर कहते हैं कि पैसा ऊपर पहुंचाना पड़ता है। अपराधी बेखौफ घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। 

हेमंत सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा रखा है। कोयला, बालू, पत्थर की लूट मची है। हेमंत परिवारवाद, वंशवाद के नक्शे पर चलकर बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपये लूटकर धनकुबेर बनना चाहते हैं। ऐसी सरकार को खदेड़ने की जरूरत है।

झरिया की जनसभा में कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी को अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें 103 किलो वजन की माला पहनायी। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि खाद कारखाने के रूप में केंद्र ने सिंदरी को 9000 करोड़ रुपये की राज्य की सबसे बड़ी परियोजना दी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लेते हैं कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। 

लगातार कोयलांचल में अपराध चरम सीमा पर है। मिलीभगत से बने सरकार में कोयला, लोहा की चोरी से लेकर व्यपारियों में खौफ का माहौल जो बना हुआ है, उसे खत्म करना होगा। विपक्षी याद रखें कि रागिनी सिंह न डरी थी न डरेगी, जब तक जिंदा हूं तब तक अन्याय के खिलाफ लड़ती रहूंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse