1998 की एक गलती से बन गया गूगल, जानें कैसे...

 

Google 25th Birthday

  • बदल गया Logo! अब Google नहीं G25gle है नयी पहचान?

एबीएन नॉलेज डेस्क। आज गूगल 25 साल का हो गया है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए एक खास तरह का डूडल तैयार किया गया है। इसमें आप Google को G25gle के तौर पर देख सकते हैं। इन 25 सालों में Google ने खुद इंटरनेट की दुनिया के सबसे बड़े नाम के तौर पर पेश किया। 

आज बच्चा-बच्चा गूगल का नाम जानत है। ये अब महज एक सर्च इंजन से कई ज्यादा बढ़कर लोगों की जरूरत बन गया है, मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल का असल नाम Google था ही नहीं...। जी हां...।

ये तो महज एक गलती थी, जिसे बाद में कभी सुधारा ही नहीं गया। असल में 1998 से शुरू हुआ गूगल, पहले BackRub नाम से शुरू किया जाना था। उस वक्त इसके दोनों फाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे थे। दोनों ने मिलकर इस सर्च इंजन को तैयार किया और 4 सितंबर 1998 को इसकी शुरुआत कर दी।

एक गलती से शुरू हुआ Google

हालांकि तब के BackRub (आज Google) को जब रजिस्टर कराने की बारी आयी, तो दोनों ने इसका नाम GOOGOL रखने का फैसला किया, जो एक गणित टर्म है, जिसका अर्थ है 1 और 00 यानी 100. मगर सबसे बड़ी गलती यहीं हुई, दरअसल रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती से GOOGOL का नाम Google कर दिया गया।

कुछ समय के लिए लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन इसे लेकर परेशान हुए, मगर फिर उन्हें समझ आया कि गूगल बोलने में काफी आसान है, साथ ही ये लोगों के जुबान पर जल्दी चढ़ता है और लंबे समय तक याद रहता है, लिहाजा इसका नहीं गूगल ही रहने देने का फैसला किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse