टीम एबीएन, रांची। राजधानी में दो महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है।
ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया में अभी भी 6 महीना से ज्यादा समय लगने की संभावना है। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा निर्माण कर रही कंपनियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह ओवरब्रिज के आसपास से तुरंत कंस्ट्रक्शन के बेकार पड़े सामानों को हटा लें।
रांची पुलिस दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूरी तरह से अपने काम में जुट गयी है। सबसे पहले रांची पुलिस के द्वारा ओवरब्रिज निर्माण कर रही कंपनियों के तमाम नुमाइंदों को बुलाकर यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वह ओवरब्रिज निर्माण की वैसी सामग्री जिसका कोई इस्तेमाल नहीं है, उसे तुरंत वहां से हटाएं। पुलिस का कहना है कि इसकी वजह से एक तो जाम की समस्या हो ही रही है दूसरा कई बार लोग उससे टकराकर घायल भी हो रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse