इतिहास में पहली बार गिरिडीह से चली सीधी ट्रेन

 

150 साल में पहली दफा 

  • रांची के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का उदघाटन

टीम एबीएन, गिरिडीह। जिले के वासियों को केंद्र की मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। तोहफा गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के तौर पर दी गयी है। मंगलवार को इस ट्रेन को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, बरही विधायक अमित यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा भी मौजूद थे। इससे पहले भारतीय रेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण बातों से वहां मौजूद लोगों को अवगत करवाया। 

यह ट्रेन गिरिडीह, जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा, टाटी सिल्वे होते हुए रांची तक का सफर तय करेगी। ट्रेन का समय सुबह 6 बजे रांची से हैं। 

इसके बाद 6:23 बजे टाटी सिल्वे, 6:42 बजे मेसरा, 8:05 ने बरकाकाना, 9:08 मिनट में हजारीबाग टाउन, 10:30: बजे कोडरमा, 11:20 में महेशपुर हॉल्ट, 11:40 में धनवार, 12:03 में जमुआ जबकि दोपहर 01 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ट्रेन पहुंचेगी।

इसी तरह एक घंटा के बाद दोपहर 2 बजे न्यू गिरिडीह से ट्रेन वापस रांची के लिए खुलेगी। दोपहर 2:30 में ट्रेन जमुआ, 2:58 में धनवार, 3:28 में महेशपुर हॉल्ट, 4:30 में कोडरमा, 5:55 में हजारीबाग टाउन, शाम 7 बजे बरकाकाना, 8:35 में मेसरा, 9:05 में टाटी सिल्वे तो रांची 9:30 रात में ट्रेन पहुंचेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse