ज्योति संगम में इस वर्ष ढ़ोकरा कला के थीम पर दिखेगा काल्पनिक पंडाल

 

टीम एबीएन, रांची। इस वर्ष पूजा पंडाल को प्राचीन एवं विलुप्त होते ढ़ोकरा कला के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए हाई डेंसीटी फोम एवं कई प्रकार के धातु का प्रयोग किया जा रहा है। 

इसका निर्माण बंगाल के कलाकार कर रहे हैं। पंडाल की चौड़ाई 80 फिट, ऊंचाई 25 फिट एवं लंबाई 28 फिट होगी। पंडाल के आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा कि जायेगी। इस वर्ष माता की 13 फिट की मूर्ति भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी, जो कि धान के थीम पर होगी। इसका निर्माण मूर्तिकार रामपाल द्वारा किया जा रहा है। 

इस वर्ष पूजा आयोजन पर कुल 12 लाख रुपये खर्च किये जाएगें जिसमें पंडाल पर 6 लाख, मूर्ति पर 1लाख, लाईट एवं साउंड पर 1 लाख, पूजा हेतु 1 लाख, विजयादशमी के दिन होने वाले भंडारे पर 1.50 लाख एवं अन्य अनुमानित खर्च 1.50 लाख होगी। 

भक्तों के दर्शन के लिए षष्ठी के दिन पट खोल दिया जायेगा। पंडाल परिसर में लोगों के लिए खाने पीने के स्टॉल भी लगाये जायेंगे। भव्य विसर्जन शोभायात्रा 25 अक्तूबर को शाम 4 बजे से निकाली जायेगी जिसमें रामगढ़ की ताशा पार्टी आकर्षण का केन्द्र  रहेगी। उपरोक्त जानकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने दी।

इस वर्ष की पूजा कमेटी इस प्रकार है :

मुख्य संरक्षक : संजय सेठ (सांसद) और सीपी सिंह (विधायक)

संरक्षक : श्याम नारायण दयाल, शिव कुमार गुप्ता और प्रमोद लोहिया

संयोजक : दीपक कुमार पंकज, अजय बथवाल, हेमंत पोद्दार और अशोक गुप्ता

अध्यक्ष : चंद्रभान खत्री 

कार्यकारी अध्यक्ष : अंकित गुप्ता

महासचिव : राजकुमार गुप्ता (R.P)

उपाध्यक्ष : अमित व्यास

कोषाध्यक्ष : अविनाश कुमार 

सह-कोषाध्यक्ष : राजेश मक्कड़ 

सचिव : रंजित जयसवाल 

मंत्री : रविंद्र सैनी (मोनू)

सह-सचिव : प्रखर लोहिया

पंडाल प्रभारी : तेजपाल सिंह और मनोज बक्सरिया

सह-पंडाल प्रभारी : गौतम कुमार 

मीडिया प्रभारी : साजन सिन्हा

कार्यकरिणी सदस्य : अमर मोदी, संजय गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, विशाल गुप्ता, आशीष कुमार, संदीप शर्मा, मुकेश वर्मा, आशीष घोष, विक्रांत कुमार, राजू सोमानी, संदीप व्यास, विकास पंकज, निखिल, सिखिल व्यास

संस्थापक सदस्य : महाबीर शर्मा, प्रमोद जयसवाल, नंदू शर्मा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse