टीम एबीएन, बरकट्ठा/ हजारीबाग। हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कलहाबाद पारटांड में एक ही रात सात घरों से चोरों ने लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। चोरी की एक साथ हुई वारदात से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
10 सितंबर की रात चोरों ने पारटांड निवासी मुंशी राम पिता दिवंगत सेवा राम के घर से नगद 30 हजार रुपये समेत करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, प्रदीप राम पिता जीबलाल राम के घर बेटी की शादी के लिए खरीदी गई सोने-चांदी के जेवरात समेत कांसा, पीतल का बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।
इसके अलावा संजय प्रसाद पिता रामेश्वर महतो, डोमन प्रसाद पिता दिवंगत फलेंद्र महतो, लीलधारी प्रसाद पिता दिवंगत तोल महतो और दिनेश्वर सिंह के घर चाेरों ने हाथ साफ किया। इस दौरान हुलास राम दिवंगत समर राम के घर से बकरा, राशन, घरेलू समान समेत लगभग 20 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।
मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस, विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। आशंका जतायी जा रही है कि चोरी की घटना को 25-30 लोग एक साथ मिलकर इसे अंजाम दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse