ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

 

10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक किया अपने नाम

टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने 14वी राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं दूसरी भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी प्रतियोगिता में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रौशन किया है। 

छात्रों ने 10 स्वर्ण पदक तथा 6 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में दिलनवाज शेख, हिमांशु कुमार, समर प्रताप सिंह, संजीत कुमार, अभिकांत कुमार, मोअज्जम दानिश, कौशल मंडल, मयंक यादव, आदित्य कुमार सिंह, राज प्रजापति शामिल है।

वही रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में तेजस यादव, पार्थ सिंह, अनमोल कुमार, अक्षत गुप्ता, आदित्य दुबे, कुमार आदित्य प्रताप शामिल है। कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में मयंक कुमार, सतीश कुमार, दिव्यांशु कुमार शामिल है। 

ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा झारखण्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 2 से 4 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने झारखण्ड राज्य की टीम के तरफ से भाग लिया था। 

इस प्रतियोगिता में पुरे देश के सभी राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम पहले स्थान पर रही और विजेता बनी। वही आंध्र प्रदेश की टीम दूसरे पर तथा ओडिशा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने कोच दिलीप कुमार तथा टीम मैनेजर भुनेश्वर दास के साथ भाग लिया था। 

गौरतलब हो कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व छात्रों ने धनबाद में आयोजित 23वी झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर 17 स्वर्ण पदक एवं 8 रजत पदक अपने नाम किया था। ग्रिजली विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

छात्रों  की इस सफलता पर निदेशक मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स को-आर्डिनेटर अमित दास ने सभी सफल छात्रों एवं उनके कोच दिलीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की  है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse