झुमरी तिलैया : रोड पर निकाल दिया गया नाला का पानी

 

  • शमशान तक लोगों को पहुंचने में हो रही है भारी परेशानी
  • मामला गुमो के खरीटांड़ मोहल्ला का

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 और 21 में स्थित खरीटांड़ में शमशान तक जाने वाले रास्ते पर नाला की निकासी कर दी गयी है। इससे नाला के पानी ने रोड को गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है। जिससे शमशान घाट तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस बात को लेकर मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। 

समाजसेवी मनोज कुमार दास ने बताया कि शमशान घाट तक पहुंचने का जो रास्ता था वह इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे पार्थिव शरीर को ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए शमशान घाट तक पहुंच मार्ग बनाने की मांग की है, ताकि शव दाह करने के लिए आने-जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में जन प्रतिनिधि को कोई इंटरेस्ट नहीं है। 

रोड निर्माण की मांग करने वालों में समाजसेवी मनोज दास के अलावा शंकर दास, कुमार दास, सुभाष दास, मनजीत दास, लखन दास, सुरेश दास, कालिदास, उमेश दास, लखन दास, बोध दास, अर्जुन दास, मुन्ना दास, रविंद्र दास, जितेंद्र कुमार दास, किशोर दास, राजेंद्र दास, डेगन दास, दयानंद रविदास, विनोद दास, कामेश्वर दास, सुनील कुमार दास, संजय कुमार दास, उमेश कुमार दास, विरू कुमार दास समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse