वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम का एलान

 

न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिये किया टीम का ऐलान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड ने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आकलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को टीम में जगह मिली है जबकि आईपीएल के दौरान चोटिल कप्तान केन विलियमसन (30) के अलावा तेज गेंदबाज टिम साउदी को विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। 

साउदी और केन का यह चौथा विश्वकप होगा। सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्क चैपमैन ने विश्वकप के लिए चयनित टीम में जगह बनायी है वहीं इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्पिन-गेंदबाज और आॅलराउंडर रचिन रवींद्र (23) भी टीम में शामिल किये गये हैं। टॉम लैथम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम मे चुने गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse