टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 सितंबर को बीआईटी लालपुर मेसरा केंद्र में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्स के आने से प्रबंधन के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और हम उन छात्रों तक पहुंच सकने में कामयाब हो सकते हैं, जो समयाभाव के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हों।
इसलिए हम इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने वाले पूरी टीम को बधाई देते हैं। कार्यक्रम में पूरे विषय को आम विद्यार्थियों को परिचय कराते हुए प्रोग्राम के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ अविनाश सिन्हा ने बताया कि मैनेजमेंट के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम को लाने का उद्देश्य ही आम विद्यार्थियों तक इस विषय के प्रति आकर्षण रहा है।
हम इसमे कामयाब होने की कामना करते हैं और हमारे कुलपति और निदेशक का आभार प्रकट करते हैं। इस पूरे प्रोग्राम को तकनीकी मजबूती के लिए कार्य करने वाले प्रबंधन के छात्र युवराज सेठ की अहम भूमिका रही। सभी ने उनके तकनीक मेहनत के लिए बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse