लोहरदगा में धूमधाम से मनायी गयी लव- कुश जयंती

 

  • मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक डा शिवपूजन मेहता व आजसु सुप्रीमो

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा नगर भवन में रविवार को धूमधाम से लव- कुश जयंती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजावलित कर तथा श्री राम और लव- कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत समाज के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. शिव पूजन मेहता और विधायक सह पूर्व डिप्टी सीएम झारखण्ड सुदेश महतो उपस्थित थे। 

मौके पर शिव पूजन मेहता ने कहा की लव- कुश की संख्या पुरे राज्य में लगभग 28% है, लेकिन आज हम राजनीती में 2% हैं। इसलिए लव और कुश को मिलकर आगे बढ़ना होगा। अपनी हक हुकूक के लिए लड़ना होगा।हम आदर्श पुरुष मर्यादा पुरुष श्रीराम के वंशज हैं। इसलिए लोगों की सेवा करना हमारे संस्कार में है। लोहरदगा से इसकी शुरुआत हुई है। अब पूरे झारखण्ड में इसकी आवाज जायेगी।  

मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि मैं लोहरदगा को अपना परिवार समझता हूं। लोहरदगा की अबोहवा के साथ यहां के लोग भी बहुत अच्छे दिल के है। आज सबसे गंभीर चिंतन करने की आवश्यकता है कि एक राजनेता अपने समाज में पैदा करना, चूंकि आज हम पिछड़े है, तो बस हाथ देने के बदले पैर देते है। 

आप हाथ खुला रखिए मुठी बांध कर नहीं इससे समाज को बहुत नुकसान हुआ है। हमें छोटे छोटे बाधाओं की भरपाई करना होगा।अपना हुनर दिखाना होगा। अपने अहम को छोड़ना होगा। तभी दबे- कुचले समाज के लोगों को आगे बढ़ा सकते है। हम सभी आगे बढ़ेंगे। हम सबको आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक चिंतन करने की आवश्यकता है। खुला दिल और खुले मन से काम करना होगा। राजनीतिक चेतना के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ा है। राजनीतिक चेतना जाग्रत करना जरुरी है।  

कार्यक्रम में लोहरदगा जिला कुशवाहा समाज के अध्यक्ष शैलेश महतो, उपाध्यक्ष नंदलाल महतो, प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो, महिला प्रदेश अध्यक्ष ललिता मेहता, चुड़ामणि मेहता, राजकिशोर महतो, अजय महतो, उज्जवल कुशवाहा, उमेश महतो, विकास महतो, संजय महतो, बबलू महतो, गुलशन महतो, सीताराम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, ओह्म महतो, विजय महतो, ललित महतो, पंकज महतो, संगीत महतो आदि हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse