टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक क्षत्रिय धर्मशाला कोडरमा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव राम लखन सिंह ने किया ।
बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि कुछ जोन के पदाधिकारी ने कुछ परेशानियां बतायी है जहां केंद्रीय पदाधिकारी गण जाकर उन परेशानियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज हित के लिए सबों का सक्रिय होना बहुत जरूरी है। बैठक में महासचिव ने प्रस्ताव रखा की क्षत्रिय धर्मशाला में मरम्मती और रंग रोगन का कार्य कराना आवश्यक है। जिसे सबों ने सर्व सम्मति से माना और कहा कि जल्द ही इस धर्मशाला के मरम्मत वह रंग रोगन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।
वरीय पदाधिकारी रामचंद्र सिंह ने कहा कि सभी जोन के अध्यक्ष व सचिव अपने-अपने जोन में सदस्यता शुल्क जल्द से जल्द लेकर जमा कराना सुनिश्चित करें, जिससे समाज हित में कुछ अच्छे कार्य किया जा सके। बैठक में कहा गया कि जोन प्रभारी सक्रिय रूप से जोन की सदस्यता शुल्क के जमा कराने पर ध्यान रखें और सभी सक्रिय सदस्यों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करें।
बैठक में डोमचांच के प्रदीप सिंह को डोमचांच कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने और 20 सूत्री पदाधिकारी बनाये जाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। बैठक में या निर्णय लिया गया की केंद्रीय पदाधिकारी अलग-अलग जॉन में भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे और अपने लोगों की सक्रियता को बढ़ाने में मदद करेंगे।
बैठक में कामाख्या नारायण सिंह, राम लखन सिंह, नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह पथलडीहा, विजय सिंह मस मोहना, शिवलाल सिंह, जय नारायण सिंह, दिनेश सिंह पथलडीहा, रामदेव सिंह, हरदेव सिंह, सत्यनारायण सिंह, दामोदर सिंह, दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, महेश सिंह, महादेव सिंह, संजय सिंह धारावी सहित अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse