टीम एबीएन, कोडरमा। रोटरी क्लब कोडरमा का पद स्थापना समारोह शिव वाटिका में किया गया। सत्र 23- 24 के अध्यक्ष बने विकास सेठ, सचिव बने नवीन जैन। सत्र 22- 23 के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने अपना कार्यभार विकास सेठ को संस्था का चार्टर और कॉलर देकर सौंपा। सेक्रेट्री अमर कुमार ने अपना दायित्व सचिव नवीन कुमार को पीन पह नाकर सौंपा। मंच संचालन रोटेरियन शैलेश दारूका ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता थी। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत हुई। मंच पर बैठे सभी पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। रोटरी बाल विद्यालय के बच्चों ने स्वागत नृत्य किया। अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा भेजे गये संदेश को पढ़कर सुनाया।
उनके द्वारा रोटरी कोडरमा के कार्यों की सराहना की गई। जैसा कि मालूम हो कि सांसद जी-20 के कार्यक्रम में इस समय दिल्ली में है। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता को अध्यक्ष के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रितु सेठ ने अपनी बातों को रखा। सचिव अमर कुमार ने 22- 23 सत्र में किये गये कार्यों को बताया।
22- 23 के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के द्वारा पूरे वर्ष में सेवा के क्षेत्र में अच्छे कार्य किए जाने वाले रोटेरियन के अवार्ड की घोषणा की गयी। रोटेरियन सुरेश जैन के द्वारा सत्र 23-24 के अध्यक्ष और सचिव को मंच पर उनका पदभार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। सत्र 23- 24 के अध्यक्ष विकास सेठ ने अपने टीम की घोषणा की और इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को बताया।
जोन 12 के असिस्टेंट गवर्नर कुमार पुजारा को सचिव नवीन जैन ने पौधे का गमला देखकर सम्मानित किया। जोन 12 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कुमार पुजारा ने रोटरी के इतिहास के बारे में बताया और कहा की रोटेरियन तन मन और धन के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य करते हैं।
रोटरी विकलांग लोगों की सेवा, छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी में भी हमेशा अपना सेवा प्रदान करती है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने रोटरी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि रोटरी कोडरमा समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की आन बान और शान है। रोटरी कोडरमा का आई हॉस्पिटल और डायलिसिस सेंटर जरूरतमंदों की सेवा में मिल का पत्थर है।
रोटरी कोडरमा के सदस्य हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में खड़े रहते हैं। आज समाज को ऐसे ही संस्थाओं की आवश्यकता है। अध्यक्ष विकास सेठ के द्वारा शालिनी गुप्ता को पौधे का गमला भेंट किया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संगीता शर्मा को सत्र 24- 25 जोन 8 के लिए असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किये जाने पर रोटरी कोडरमा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बिहार शरीफ से आये रोटेरियन डॉक्टर अजय कुमार एवं नालंदा से आए रोटेरियन रवि कुमार और अजीत कुमार ने सत्र 23-24 के अध्यक्ष और सचिव को बुके देकर बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन इस सत्र के सेक्रेटरी नवीन जैन ने दिया। सत्र 22 -23 के रोटेरियन कैलाश चौधरी, संदीप सिन्हा, महेश दारूका, आरती आर्य, कुमार पुजारा, नवीन पांडया, सुरेश जैन, जयकुमार जैन, यूथ विंग से रोटेरियन गौरांग पुजारा, शैलेश दारूका, मनीष पेड़ीवाल, मनीष अग्रवाल, मनीष गंगवाल, आशीष छाबड़ा, आशीष खेतान, ईशान जैन, प्रतीक जैन, सनी कुमार, विपुल बगड़िया, राहुल मोदी, रोटेरियन मधुसूदन दारूका, राजेंद्र मोदी, अमित कुमार, अजीत खाटूवाला, परवीन बरनवाल, पूर्व सचिव अमर कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई सामाजिक संस्था के अध्यक्ष पदाधिकारी स्कूल के डायरेक्टर उपस्थित थे।
ग्रिजली स्कूल के डायरेक्टर अविनाश सेठ, अग्रवाल समाज के पदाधिकारी संजय अग्रवाल, सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश राय, इकरा स्कूल से मकसूद आलम, प्रांतीय संयोजक विश्व हिंदू परिषद अरविंद सिंह, जिला कार्यवाहक दिलीप सिंह, प्रांतीय संयोजक महिला बाल विकास जूही दास गुप्ता, शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय, पूर्व सचिव भारत विकास परिषद छोटेलाल पांडेय, मोदी समाज के अध्यक्ष सूर्य देव मोदी, वैश्य महासभा से अमर गुप्ता, डॉक्टर पी कुमार, वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष रवि कपसीमें, प्रधानाचार्य अश्वनी तिवारी, शिक्षक अर्जुन कुमार, मिलन शाहबादी आदि उपस्थित थे। यह सभी जानकारी रोटरी कोडरमा के सचिव नवीन जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse