टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सामाजिक संस्था प्रेरणा शाखा एवं श्री अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान एवं श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया जायेगा।
इसको लेकर एक जागरूकता वाहन को प्रचार प्रसार के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहनों के द्वारा इसका प्रचार लगभग अगले सप्ताह तक जिले के कोने-कोने में किया जायेगा।
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सुशील छाबड़ा, संगीता शर्मा नवीन जैन उर्फ लालू, आशा गुप्ता, हिमांशु केडिया, विजय सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अतिथि गणों ने कहा कि प्रेरणा शाखा का प्रयास मानवता के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि समाज में कुछ वैसे लोग भी हैं जो जन्म से या किसी घटना के बाद शरीर के अंग खो चुके हैं, ऐसे में इस शिविर के माध्यम से उन्हें कृत्रिम हाथ एवं पर लग जायेगा, जिससे वह अपने दिनचर्या के कार्य और जीविकोपार्जन करने में सक्षम हो पायेंगे।
वहीं प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया एवं सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज सेवा है और समाज के अंतिम पायदान के तक के लोगों को यह सेवा उपलब्ध हो सके इसके लिए सार्थक पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि नि:शुल्क जांच हेतु मरीज अपना आधार कार्ड की छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराएं। इसके लिए संपर्क सूत्र 8210 111816, 82106 82983, 96610 82222 91357 80956 तथा 94311 53874 पर सूचना देकर पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि 19 सितंबर को कैंप में उसके नाप के हाथ एवं पैर के कृत्रिम अंग बना कर 20 को उन्हे उपलब्ध करवाया जा सके।
इस शिविर में कैलीपर्स बैसाखी कान की मशीन आदि भी उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम की संयोजक आशा बजाज को बनाया गया है। मौके पर अग्रवाल समाज की सह सचिव अरविंद चौधरी, प्रेरणा शाखा की सदस्य नीतू अग्रवाल, मिनी हिसारियां उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse