टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ जिले में सुबह 2 ट्रकों की टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में हुई। घायल चालकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य घायल हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग जिले की रहने वाली जिरवा देवी नाम की महिला ने जहर खा लिया था और उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक को आई चोटों के चलते उसकी भी मौत हो गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse