टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा मंडल कारा में छापा पड़ा है। छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी और डीएसपी मुख्यालय कर रहे थे। करीब एक सौ की संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस के जवान छापेमारी में शामिल थे।
अचानक से पदाधिकारी और जवानों की टीम ने लोहरदगा जेल पहुंचकर लोहरदगा मंडल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। कई समान मिले हैं। बरामद सामान को देखकर अधिकारी हैरान हैं। इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। लोहरदगा मंडल कारा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की।
देर रात हुई इस छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल और डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों के थाना प्रभारी, कार्यपालक दंडाधिकारी और 80 की संख्या में पुलिस के जवानों ने मंडल कारा लोहरदगा में लगभग तीन घंटे तक छापेमारी की है। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये जाने की बात कही जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse