एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जी के आवास में इंडिया की बैठक में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपा शंकर सिंह भी बैठक में मौजूद थे।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में इंडिया के नेताओं की बैठक आयोजित थी इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृपा शंकर सिंह की मौजूदगी चौंकाने वाली है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह विधायक (जमानिया 379 गाजीपुर) ओमप्रकाश ने अपने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया को मजबूत करने के लिए इस बैठक पर चर्चा हुई। अब झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृपा शंकर सिंह का इस बैठक में शामिल होने का क्या औचित्य है यह सवालों के घेरे में है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse