टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शुक्रवार को चंद्रयान 3 से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में बच्चों ने चंद्रयान 3 की मानव श्रृंखला बनाई, जो आकर्षण का विशेष केंद्र था। इसके बाद वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई।
इसमें बच्चों से चंद्रयान-1, 2 और 3 से संबंधित कई सवाल पूछे गये, जिसका जवाब बच्चों ने बारीकी से दिया। जबकि वर्ग नवम से 12वीं के बच्चों के बीच चंद्रयान को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने चंद्रयान के लांचिंग से लेकर लैंडिंग तक की तस्वीर कैनवास पर उकेरी। इसके अलावा सभी क्लास में शिक्षकों ने बच्चों को चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करायी।
मानव श्रृंखला बनाने में को-ऑर्डिनेटर सीमा जैन, अलका सिंह, कुंतल जेठवा, प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी गतिविधियां एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा की देखरेख में हुई।
मौके पर स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, राकेश पांडेय, किशोर कुणाल, जयप्रकाश सिंह, शशि राज, सपना शर्मा, मनोज पांडेय समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse