चन्द्रयान के साथ-साथ तेजस भी रच रहा इतिहास

 

  • चंद्रयान के साथ-साथ तेजस का भी कमाल, 20 हजार फुट की ऊंचाई से दागा अस्त्र...मिसाइल का सफल परीक्षण

एबीएन नॉलेज डेस्क। भारत में 23 अगस्त 2023 की तारीख इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जायेगी। पूरी दुनिया 23 अगस्त की तारीख को याद रखेगी। 23 अगस्त को जहां चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग हुई वहीं सेना ने लड़ाकू विमान तेजस से मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया। 

भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने बुधवार को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली दिखाई नहीं पड़ने वाले लक्ष्य को भेदने की क्षमता वाली मिसाइल अस्त्र का परीक्षण किया, जो सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 20,000 फुट की ऊंचाई पर विमान से मिसाइल प्रक्षेपण किया गया। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हल्के लड़ाकू विमान तेजस एलएसपी-7 ने 23 अगस्त को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल अस्त्र का परीक्षण किया। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरे हो गये हैं। 

प्रक्षेपण की निगरानी वैमानिकी विकास एजेंसी, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के परीक्षण निदेशक और वैज्ञानिकों और सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन और एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस महानिदेशालय के अधिकारियों ने की। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस से मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse