नुक्कड़-नाटक कर फुटपाथ विक्रेताओं को किया गया जागरूक

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट ने फुटपाथ विक्रेताओं को जागरूक करने का एक अभियान चलाया। जिसमें रांची जिला विधि प्राधिकरण ने सहयोग किया। 

इस अभियान के तहत मोराबादी साप्ताहिक बाजार में डिपार्टमेंट के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया तथा प्रत्येक विक्रेता के पास जाकर उनसे सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा और अवगत कराया। 

इस अभियान में डिपार्टमेंट की ओर से कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर रिमझिम वैष्णवी तथा छात्र विश्वजीत कुमार तिवारी, माधव कुमार, मंगलम कुमार, कुमार अक्ष , निधि प्रभा, रितिका आनंद, अंबेश चौबे, संजुक्ता बनर्जी, कुमार रोशन, गरिमा पांडे, कुमार यश, अंगिका राजश्री व शीतल शर्मा उपस्थित रहे। डीएलएसए की ओर सेएक अधिवक्ता तथा दो पारा लीगल वॉलिंटियर्स शामिल रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse