टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर कार्रवाई की है। विवेक कुमार सुमन तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा जिला दुमका के विरुद्ध विभाग के कार्रवाई संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।
विवेक कुमार सुमन तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा के विरुद्ध प्रखंड अंतर्गत पंचायत स्तर के योजनाओं का प्रखंड स्तर से एफटीओ करने, बिना कार्य कराये कुल 973500 की राशि पंचायत एवं प्रखंड से निकासी करने मनरेगा एक्ट का खुलेआम उल्लंघन करने के साथ भ्रष्टाचार में संलिप्त रहकर अनुसूचित जाति के लोगों को प्रताड़ित कर स्वार्थवश राशि का बंदरबांट करने का आरोप है।
तत्कालीन अंचल अधिकारी कांके अनिल कुमार को असंचायत्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोधित किया गया है। इन पर कांके अंचल स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पीछे जुमार नदी को भरकर बेचने की तैयारी में जमीन माफिया से मिली भगत एवं सरकारी जमीन घोटाले में संलिप्तता का आरोप था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse