टीम एबीएन, रांची। आदिवासी इलाके के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय केंद्र सरकार ने शुरू किया है। इन स्कूलों में छात्रों को कैसी शिक्षा और सुविधा मिल रही है, इसे लेकर केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्रों के अनुभव को जानने का प्रयास किया।
मंगलवार को दिल्ली के बीआर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लगभग 460 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के छात्रों के साथ मुंडा ने संवाद कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे प्रयासों से छात्रों को प्रेरणा और सफल जीवन जीने की ऊर्जा मिलती है।
सरकार की कोशिश एकलव्य स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके स्किल ओरिएंटेशन को बढ़ावा देना है ताकि वे वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सके। हमारी कोशिश एकलव्य स्कूल के बच्चों को देश के बेहतरीन स्कूल में मिलने वाली सुविधा मुहैया कराना है। इस दौरान छात्रों ने भी अपने अनुभव को साझा किया।
आदिवासी मामले मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा ने कहा कि एकलव्य स्कूल के छात्रों से साथ राष्ट्रपति ने मुलाकात की और यह एक यादगार मुलाकात बन गयी। विभिन्न राज्यों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आदिवासी युवाओं की समग्र शिक्षा मुहैया कराने का काम किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse