टीम एबीएन, कोडरमा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन इस वर्ष कोडरमा जिला महिला क्रिकेट टीम बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को झुमरी तिलिया स्थित रॉयल सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में केडीसीए के पदाधिकारियों ने जिले की क्रिकेट खेलने वाली इच्छुक लड़कियों और अभिभावकों संग एक बैठक की।
बैठक में सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि आज क्रिकेट के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं खुली हुई है । लड़कियों को क्रिकेट के क्षेत्र में मेहनत कर कैरियर संवारना चाहिए । उपाध्यक्ष अनिल सिंह और संयुक्त सचिव कृष्णा ब्रह्मपुरिया ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि एक अच्छे ट्रेनर से महिला खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिलवाया जाएगा।
झारखंड पब्लिक स्कूल इंदरवा के कंप्यूटर सह खेल शिक्षक राजीव रंजन सिन्हा ने अपने स्कूल में ट्रेनिंग सेंटर रखने की बात कही। जिस से डोमचांच सहित सुदूरवर्ती क्षेत्र से लड़कियां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। केडीसीए के पदाधिकारियों ने वैसी ही व्यवस्था करने की बात कहीं।
बैठक में सचिव दिनेश सिंह ,उपाध्यक्ष अनिल सिंह, ज्वाइंट सेक्रेट्री कृष्णा बरहपुरिया, आलोक पांडेय, ओम प्रकाश, सोनू खान, राजीव रंजन सिंहा, सुरेश प्रसाद, दीपक, प्रियंका मेहता, रजनी यादव ,पूजा कुमारी, रिया, तेजस्विनी, सोनाली, अनु , राधा, पायल, सृष्टि, सोनीका ,अंशु ,रिया कुमारी ,प्रियंका कुमारी, महिमा, सुमन, ज्योति, सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse