कोडरमा : भोलेनाथ सेवा समिति ने किया भण्डारे का भव्य आयोजन

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सावन मास के नागपंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया एवं देर शाम भक्तों के लिए भब्य भण्डारा का भी आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक जहानाबाद के अशोक पाण्डेय ने करवाया। 

सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य व मंदिर के पुजारी रामप्रवेश पाण्डेय ने बताया कि सावन मास के नागपंचमी मे रुद्राभिषेक का आयोजन होना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन जो भी भक्त रूद्राभिषेक करते हैं उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया समिति पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद बनी रही जिससे कार्यक्रम सफल रुप से सफल हुआ। 

भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा भब्य भण्डारा में शहर के भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी उपस्थित हुई और भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं समिति के सदस्य कुलदीप कुमार एवं अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष यह कार्यक्रम हो रहा है और भण्डारा के प्रसाद हेतु भक्तों का उत्साह और उपस्थिति पाकर हमें खुशी मिलती है।

भण्डारा शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चला जिस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त की कामना करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse