टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला गांव में एक व्यक्ति की मौत कुएं में डूबने से हो गयी। सोमवार को बेड़ोकला गांव में रह रहे बिहार के औरंगाबाद स्थित दाऊदनगर के बिगहा के 40 वर्षीय निवासी बबलू लठौर पिता दिवंगत कामता लठौर कुएं में गिर गया।
बताया गया कि बबलू खाना बनाने के लिए जलावन लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसला और कुएं में गिर गया। जिसे देख स्थानीय ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाल कर तुरंत बरकट्ठा अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने बबलू लठौर को मृत घोषित कर दिया।
बबलू बेड़ोकला गांव में अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चे के साथ रहकर जड़ी-बूटी से दवा बनाकर बेचता था। घटना के बाद बरकट्ठा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse