टीम एबीएन, रांची। एचईसी के कर्मचारियों ने एक बार फिर से प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को पिछले 18 महीने का बकाया वेतन नहीं दिया गया है। मटेरियल के अभाव में कर्मचारी वर्क आर्डर भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे में सोमवार एचईसी के कर्मचारियों ने कंपनी गेट के सामने आम सभा का आयोजन किया। इस आम सभा में अपनी बात रखते हुए कर्मचारियों ने प्रबंधन के सामने अपनी मांगें रखी। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 18 महीने से वेतन की आस में हर कोई काम कर रहा है।
प्रबंधन इसपर कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं है। वहीं, हर कोई चुप्पी साधे हुए है। आज सिर्फ आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंधन हमसे इतना डर गई कि मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। लेकिन ये बस चेतावनी की तरह है। क्योंकि अगर इसके बाद भी प्रबंधन कुछ नहीं सुनती है तो आंदोलन तेज होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse