बीआइटी लालपुर का तीसरा कंप्यूटर प्रयोगशाला विद्यार्थियों को समर्पित

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21 अगस्त को बी आई टी मेसरा लालपुर सेंटर का तीसरा कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। उसे सभी विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया गया। यह प्रयोगशाला के होने से छात्रों में उल्लास देखा गया।

इस प्रयोगशाला के अतिरिक्त और दो प्रयोगशाला निर्माणाधीन है। शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुलपति का प्रयास आज सार्थक होते दिखाई दे रहा है। यह बात निदेशक वंदना भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस सेंटर को और बेहतरीन तरीके से सुसज्जित करने के लिए पहल की जा रही है। 

उद्घाटन के अवसर पर प्रबंधन के शिक्षक डॉ प्रणव कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा डॉ अमृता प्रियम डॉ, संजय कुमार, डॉ कुन्तल मुखर्जी, सिद्धि कांत मिश्रा, मनोज कुमार, सुभाशीष रॉय, शांतनु सिन्हा, मनीष खन्ना, दिनेश कुमार महतो, मोहन महतो, प्रभु महतो, अनामिका कुमारी, मिनी दुबे, रवि भूषण पांडेय, ऐलिस टोप्पो, गौतम तांती, राज कुमार थापा, डॉ संजय कुमार, सोमनाथ चटर्जी, राणा प्रताप मिश्रा सहित सभी संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse