रांची सांसद संजय सेठ ने जानी बड़ा तालाब की हकीकत

 

  • सांसद का बड़ा तालाब क्षेत्र (पुरानी रांची) भ्रमण

टीम एबीएन, रांची। रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने बड़ा तालाब के दक्षिण मे अवस्थित कुंवर श्री नाथ शाहदेव घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत पुरातात्विक महत्व के संरक्षण हेतु विशेषज्ञ एसडी सिंह को व्यय होने वाली राशि का आकलन का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि सन् 1845 मे निर्मित, कुंवर श्री नाथ शाहदेव घाट का जीर्णोधार दो वर्ष पूर्व रांची नगर निगम के द्वारा किया गया है परंतु उचित देख रेख के अभाव मे दुरूपयोग असमाजीक तत्वो के द्वारा किया जा रहा है।

सांसद द्वारा बड़ा तालाब के पास मे अवस्थित चीनी मिट्टी कारखाना की भूमि का निरीक्षण किया गया जिसमे अवैध रूप से कचरे का डंपिंग किया जा रहा है।

सांसद ने गहरा छोभ प्रकट करते  हुवे विषय को जिला प्रशासन एवं रांची नगर निगम के संज्ञान मे लाकर इसके निदान का आश्वाशन दिया। इस क्रम मे कोतवाली थाना प्रभारी को भी क्षेत्र मे विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुवे जिसमे राधेश्याम नाथ शाहदेव, महेंदर शाहदेव, संदीप शाहदेव, ऋषि अजातशत्रु, विक्रम शाहदेव, नवल सिंह, भानु प्रताप शाहदेव, उमा नाथ शाहदेव, राजेश शाहू, अशोक मिश्रा प्रमुख थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse