टीम एबीएन, रांची। संकल्प यात्रा के दौरान लिट्टीपाड़ा की जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुका है। चोरी हत्या दुष्कर्म के सारे आंकड़े तोड़ दिया है। अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है।
हेमंत सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हटाना होगा तभी कानून राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कोयला बालू की लूट मची है। दिल्ली मुंबई और परिवार व पैसे वाले को खनिज संपदा का लीज़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो स्थानीय लोगों को खनिज संपदा का लीज दिया जायेगा।
जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी मूलवासी समाज के अलग राज्य के मांग को अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने साठ साल से ज़्यादा शासन किया किंतु आदिवासी को कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने आदिवासी समाज का अलग मंत्रालय दिया, संथाल भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया।
इतना ही नहीं पहली बार केंद्र सरकार के मंत्रीमण्डल में 8 आदिवासियों को मंत्री बनाया गया। राष्ट्रपति पद पर भी आदिवासी समाज से माननीय द्रौपदी मूर्मू को सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी गरीबों कि सेवा करते हैं और उनके द्वारा भेजे जा रहे अनाज व पैसे की बंदरबांटी हेमंत सोरेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन रांची से साहिबगंज तक आदिवासियों की ज़मीन लूटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse