एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को उनको लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने ट्विटर (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपने पिता के नाम एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा।
राहुल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं- हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार सुबह दिल्ली में वीर भूमि पहुंची और अपने दिवंगत पति राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse