टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक 20 अगस्त को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में चल रहे बिरसा हरित आम बागवानी योजना एवं कूप निर्माण सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।
मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जितने भी जनहित की योजनाएं चलायी जा रही है, उसे सफलतापूर्वक धरातल पर उतरना है। योजना में उपर्युक्त होने वाले सामग्री की आपूर्ति एवं निगरानी स्वयं मुखिया को करना है। मौके पर अध्यक्ष परमेश्वर महली ने कहा कि सरकार के द्वारा जितने भी जन कल्याणकारी योजना चलायी जा रही है, उसे जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है की सिंचाई कूप का निर्माण कार्य लाभुक समय से पूर्ण नहीं कर पाते हैं और वह बरसात के समय पानी आने पर पूरी तरह से ढह जाता है। इसलिए इस वर्ष 2023- 24 में ली जाने वाली सभी कूप निर्माण कार्य की निगरानी और सामग्री की आपूर्ति सभी मुखिया अपने से करेंगे। ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सके।
बैठक में मुखिया संघ के सचिव सुमित उरांव, मुखिया इंद्रदेव उरांव, टेले उरांव, धनेश्वरी उरांव, सुमंति तिग्गा, ममता कुमारी, कैली उरांव, मोहन उरांव, जगजीवन उरांव सहित आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse