अमेरिका : हवाई के जंगल में अगलगी से मरने वालों की संख्या 114 पहुंची

 

पीड़ितों की तलाश जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में हवाई प्रांत के माउई जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। माउई पुलिस विभाग ने एक अपडेट में पुष्टि की कि गुरुवार को जंगल की आग में मरने वालों की कुल संख्या 111 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 114 हो गयी। 

हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  गवर्नर ने कहा- माउई में तबाही के दायरे को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। भीषण आग से करीब 2,200 से अधिक इमारतें नष्ट हो गयी हैं। अब, हम जीवित बचे लोगों की तलाश करने, अलग हुए परिवारों को फिर से मिलाने और जिन्हें हमने खो दिया है उनके अवशेषों की पहचान करने के कठिन काम में लगे हुए हैं। 

व्हाइट हाउस ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक बयान में बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आग पीड़ितों और स्थानीय अधिकारियों से मिलने के लिए सोमवार को माउई जायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse