टीम एबीएन, रांची। राजधानी होने के बावजूद रांची महफूज नहीं है। कभी गोलीबारी में मर्डर तो कभी लूटपाट आम बात है। अब तो चलते वाहनों से भी लूट की घटनाएं घटित हो रही हैं। शनिवार को शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनतई की वारदात को अंजाम दिया गया है।
थाना क्षेत्र के लाइन टैंक तालाब के पास बाइक सवार दो अपराधी यूनिफॉर्म हाउस के एक कर्मचारी से पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। इस छिनतई को स्नैचरों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया और बड़े आराम के साथ फरार भी हो गये।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी प्लाजा में स्थित यूनिफॉर्म हाउस के कर्मचारी अरुण कुमार शनिवार की दोपहर बैंक से दो लाख रुपया निकाल कर फिरायालाल चौक के पीछे स्थित लाइन टैंक तालाब रोड से वापस यूनिफॉर्म हाउस लौट रहे थे।
जैसे ही अरुण कुमार तालाब के पास पहुंचे उनके पीछे से दो बाइक सवार अपराधी हेलेमट पहने पहुंचे और पैसों से भरा बैग छीन कर तेजी के साथ फरार हो गए। स्नैचर्स ने चलती बाइक से छिनतई की थी। इस वजह से अरुण कुमार बीच सड़क पर गिर पड़े।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse