खेलो झारखंड अतर्गत जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरु हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड के निदेश के आलोक में झारखण्ड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा (शिक्षा विभाग) के तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरु हॉकी प्रतियोगिता 2023-24 का सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा के मैदान में की गई जिसका विधिवत उद्घाटन वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने किया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अपरुपा पॉल चौधरी, एडीपीओ अम्बुज्य पांडेय, एपीओ अशोक पांडेय, प्रभाग प्रभारी सपना सिंह  भी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन और उनमें टीम भावना के साथ साथ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है। 

साथ ही हॉकी प्रतियोगिता का यह खेल ग्रामीण छात्रों की प्रतिभा को भी निखारने के कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-17 वर्ग में बालक और, बालिका और अंडर-15 वर्ग में बालक की कुल 9 टीमें भाग ली। 

आज अंडर 15 बालक वर्ग - फाइनल मुकाबला रा +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय,बिटपी, भंडरा और सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिन्दू, लोहरदगा के बीच खेला गया। जिसमें रा० +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा ने सीएम उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिन्दू,लोहरदगा को 1-0 से शिकस्त देकर अंडर-15 जिला चैंपियन बनी। 

अंडर-17 बालक वर्ग - का फाइनल मुकाबला रा० +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा और रा० +2 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, भंडरा के बीच खेला गया जिसमें रा० +2 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, भंडरा 1-0 से विजयी हुई। 

अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा और झारखंड आवासीय विद्यालय, कैरो के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, कैरो 1-0 से विजयी हुई। जिला स्तर पर विजयी टीम राज्य स्तर पर दिनाँक 24 से 27 अगस्त 2023 से खूंटी जिला में होने वाले प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। 

उपायुक्त महोदय, लोहरदगा के आदेशानुसार सभी टीमों के खिलाड़ियों के बीच हॉकी कीट का वितरण किया गया। मैच के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग से संजय उरांव, अमन साव, दुर्गा कुमार, सीमा कुजूर, अंजना खलखो, जीतेन्द्र मित्तल, नीलिमा टेटे, अजित भगत,सुनील तिर्की आदि अपना योगदान दे रहे हैं। 

साथ ही चिकित्सा विभाग,लोहरदगा के चिकित्साकर्मी भी खेल के दौरान अपनी सेवा दिए। जिनमें एएनएम, निराली टोप्पो, ललिता कुमारी और सुप्रभा कुमारी उपस्थित रहीं। मैच का संचालन लोहरदगा जिले के रजिस्टर्ड रेफरियों ने किया, जिनमें अनिल बरला, एलियाजर बरला, जिदान केरकेट्टा, लुकास बरला, अमित बरला, जिबिदार केरकेट्टा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse