कोडरमा में मना दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 19 अगस्त 2023 को दादा दादी नाना नानी सम्मान समारोह सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, मुख्य अतिथि डॉ राजन कुमार, अभिभावक परमानंद तिवारी और प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

आगंतुक अतिथियों का परिचय विद्यालय के आचार्य मनोज सिंह ने किया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि भैया बहनों में दादा-दादी, नाना-नानी तथा बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति व सम्मान जागृत हो सके इसलिए यह कार्यक्रम रखा गया है। वे आधुनिक समय में बिखरते परिवार पर चिंता व्यक्त किये तथा संयुक्त परिवार की विशेषता बताते हुए संयुक्त परिवार पर बल दिया। 

मौके पर कक्षा प्रथम की बहनों ने नानी तेरी मोरनी..., कक्षा द्वितीय के बहनों ने दादी अम्मा दादी अम्मा..., कक्षा चतुर्थ की बहनों ने पापा मेरे पापा... और कक्षा सप्तम की बहनों ने सबसे प्यारी दादी अम्मा... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो लोगों को काफी पसंद आया। 

विद्यालय के सचिव अनुराग सिंह ने कहा कि आज हमारे परिवार में दादा-दादी, नाना नानी और बुजुर्गों का स्थान ही छिन गया है। लोगों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान खत्म होता दिख रहा है। ऐसे समय में सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय है, जहां बच्चों को संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है।

मुख्य अतिथि डॉक्टर राजन कुमार ने कहा कि जिनके घर में दादा दादी नाना नानी के द्वारा बच्चों को जो कहानी सुनायी जाती है उससे उन्हें संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नैतिकता देश प्रेम आदि गुणों का विकास होता है। साथ ही इस उम्र में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताये एवं उसका निवारण कैसे किया जाये इस बारे में भी बताये। 

अभिभावक परमानंद तिवारी ने कहा कि बच्चों का काम केवल किताबी व स्कूली ज्ञान प्राप्त करना ही काफी नहीं है। उन्हें परिवार के बुजुर्गों का सम्मान व सेवा करना चाहिए तथा अध्यात्म का भी ज्ञान होना चाहिए।

मौके पर निर्मला देवी, सावित्री देवी, जितेंद्र साहू, मदन, पूनम देवी, अशोक कुमार, रिंकू कुमारी, जगदीश ठाकुर, अंजू कुमारी, ममता, रंजू देवी आदि दादा-दादी, नाना-नानी उपस्थित थे, जिन्हें हनुमान चालीसा तथा दुर्गा चालीसा पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में हुए विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, तथा ग्रीन डे में विजेता भैया बहनों को भी सम्मानित किया गया। 

मंच संचालन डॉ धीरें कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन आचार्य प्रणव प्रभास ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य नीरज कुमार, रामानुज पांडे, विजय मिश्रा, उमा शंकर कुमार, मुन्ना सिंह, पवन कुमार शर्मा, विजय तिवारी, सुनील कुमार, प्रणव प्रभास, उमाशंकर कुमार, प्रभात सौरभ, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, अर्चना सिन्हा, सोनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी आदि ने अपना सहयोग किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse