टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए के तहत शनिवार को इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में पानी, पावन, धरती और आकाश हाउस के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता बालक वर्ग के लिए आयोजित था।
प्रतियोगिता पीटीआई राकेश पांडेय और कुंदन कुमार राणा की देखरेख में हुई। प्राचार्य नवीन कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पानी और पवन हाउस के बीच हुआ, जिसमें पवन हाउस विजेता और पानी हाउस उपविजेता बना।
प्राचार्य नवीन कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन में हार और जीत दोनों से शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
मौके पर शिक्षक शंकर कुमार, विक्रम कुमार, प्रमोद कुमार सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में रोबिन कुमार, अनिकेत कुमार, आनंद कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कश्यप, रौनक भारती, ऋषभ कुमार, सुधांशु कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, सक्षम कुमार, गुलशन कुमार, प्रियांशु कुमार, आदित्य कुमार, आनंद कुमार, करण यादव, विशाल चौधरी, शौर्य राज, विशाल कुमार, अभिनव शर्मा, शिवम सिंह, निखिल कुमार, विपिन कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, संस्कार राणा, लव कुमार, रितेश कुमार, सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी, केशव कुमार, आलोक ठाकुर, तेजस कुमार, वंशम सिंह, आशीष यादव, सोमेश कुमार, आयुष कुमार साव, अमन कुमार, सचिन यादव, अंशु यादव, दीपक कुमार, अभिज्ञान कुमार, सुजीत कुमार पंडित, शिवम रजक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse