टीम एबीएन, रांची। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना, हरियाली को फैलाना एवं धरा को बचाना है। वृक्षारोपण के सबसे सामान्य उद्देश्यों में से एक वनों को बढ़ावा देना है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है इसलिए सरकार द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण पर जोर दिया जाता रहा है।
माननीय गृह मंत्री की अगुवाई में 12 जुलाई 2020 को गुरूग्राम परिसर में पीपल का पौधा, जो अभी तक पेड़ सा बड़ा हो चुका है, से शुरू की गयी मुहिम की निरन्तरता में आज माननीय गृहमंत्री नें 04 करोडवां पौधा नोएड़ा कैंप में लगाया। इसी दौरान 1100 परिसरों मे सभी केंद्रीय पुलिस बलों ने कुल 11 लाख पौधे लगाकर पुन: एक नया असाधारण कीर्तिमान स्थापित किया।
इसमें से सीमा सुरक्षा बल के 02 लाख के लक्ष्य में आज 5000 पौधे सीमा सुरक्षा बल मेरु कैम्प में लगाये गये। केएस बन्याल महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय एवं डेनियल अधिकारी महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केंद्र मेरु कैंप हजारीबाग के तत्वावधान में परिसर के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, अन्य कार्मिकों, परिजनों एवं स्कूल के बच्चों के द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2023 को समय 11:00 बजे से 12:15 बजे तक संस्थान व आसपास के इलाकों में वृक्षारोपण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रेटर नोएडा, नई दिल्ली से किया गया। मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं उन्होंने लाइव राष्ट्र को संबोधित भी किया। विदित हो कि इस वर्ष केन्द्रीय पुलिस बलों को 1.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल को गृह मंत्रालय द्वारा 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरु कैंप एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग को इस वर्ष 80000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल ने भारत सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान पर्यावरण संरक्षण में सहर्ष भागीदारी ली है। कार्यक्रम की श्रृंखलाबद्ध कड़ी के तहत प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2023 तक संस्थान द्वारा 52,200 पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका था।
जिसमें आज 5000 पौधारोपण कर इस मुहिम को समूचे केन्द्रीय पुलिस बलों में 1100 परिसरों के साथ आगे बढ़ाया गया। वृक्षारोपण अभियान की मुहिम में बावा मेरू एवं स्कूली छात्र भी वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह अभियान बल के दिशा- निर्देशों की अनुपालना में श्रृंखलाबद्ध कड़ी के तहत अभियान चला कर पूरा किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse