लोहरदगा : भक्ति भाव से की गयी सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा

 

  • लोहरदगा के थाना टोली समेत कई स्थानों पर मां मनसा को बत्तख की दी गयी बलि
  • मां मनसा की पूजा से भक्तिभाव से करने पर भक्त कालसर्प दोष से भी हो जाते हैं मुक्त 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना शुक्रवार की रात्रि में विधान पूर्वक की गयी। मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने उपवास रखा और रात को मां मनसा पूजा विधि-विधान से पूजा किया। 

ऐसी मान्यता है की जो मां मनसा की पूजा भक्ति भाव से करते हैं वह कालसर्प के दोष से भी मुक्त हो जाते हैं। लोहरदगा थाना टोली, पावरगंज, अखौरी कालोनी आदि जगहों पर आयोजित मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना में भक्ति भाव से भक्तों ने भाग लिया। थाना टोली में पुरोहित सुभाष चंद्र चौबे और यजमान अतुल मुखर्जी पूजा को विधिवत संपन्न कराया। 

मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। इसमें संतोष मुखर्जी, महावीर ओझा, विनती देवी, अनीता ओझा, सोमा मुखर्जी, सुमन ओझा, रोहित ओझा, मृत्युंजय चौबे, ममता चौबे, कृष दास, भजन चक्रवर्ती, डबला मुखर्जी हरिहर महतो, पूजा कुमारी, बिट्टू विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

मां मनसा देवी की विधिवत पूजा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। थाना टोली में पूजा के उपरांत बत्तख की बलि दी गयी। कुछ लोगों ने अपने-अपने घरों में मां मनसा की प्रतिमा और चित्र स्थापित कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse