एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान सोमवार 21 अगस्त को होने की उम्मीद है। कप्तान रोहित शर्मा भी सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग का हिस्सा होंगे। 15 से 17 सदस्यीय टीम का चयन एशिया कप के लिए होना है और इससे वर्ल्ड कप 2023 की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
कई सवाल चयन समिति के सामने हैं कि संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन और श्रेयस अय्यर में से किस-किस खिलाड़ी को चुना जाए। पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित होने वाले 6 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होनी है और 2 सितंबर को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।
भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। रिपोर्ट की मानें तो लगभग 14 खिलाड़ी फाइनल हैं और कुछ और नामों को लेकर माथापच्ची सेलेक्शन कमेटी और कप्तान रोहित शर्मा करने वाले हैं। 21 अगस्त को नई दिल्ली में ये मीटिंग होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse