एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमएसएमई विकास संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया।
कार्यक्रम में निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छता के लिए काम करना एक पुनीत कार्य है। गंदगी तथा कचरे से अनेक प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। गंदगी से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और बीमारियों के कारण कार्य दक्षता में कमी आती है। निरोग और आरामदायक जीवन के लिए स्वच्छता आवश्यक है।
ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि अपने अपने घर की सफाई के अलावा हमें अपने परिवेश, जल के स्रोतों और आसपास के वातावरण की सफाई का भी ध्यान रखना है। स्वच्छता एक बड़ा विचार है जिसके तहत हर प्रकार की गंदगी को समाप्त करते हुए बेहतर मानव मूल्यों की स्थापना करना हम सबका लक्ष्य है।
उन्होंने सभी पटना वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अवश्य भाग लें। उन्होंने लोकगीत गाकर भी उपस्थित लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एल देबला देवी, संजीव आजाद, विजय कुमार पंडित, दीपू कुमार, सूरज कुमार और रविकांत ने पुरस्कार जीते।
मेरा शहर मेरी जवाबदेही विषय पर आयोजित वाद संवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सम्राट एम झा, गौरीशंकर प्रसाद, नवीन कुमार, सत्येंद्र कुमार, मेघा पटेल, सूरज कुमार, आशीष आनंद, प्रियदर्शी, संतोष कुमार, भारत भूषण, अमित कुमार, अजीत प्रसाद, अमित कुमार, हरेंद्र प्रसाद, गंभीर कुमार, विकास कुमार, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, मोहम्मद सरफराज आलम और अंश कुमार ने पुरस्कार जीता।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse