टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में राज्य कुष्ठ सीबीआर समन्वयक काशीनाथ चक्रवर्ती, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप बैठा एवं फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन ने लगभग 15 कुष्ठ मरीज एवं 2 फाइलेरिया मरीज की जांच की।
साथ ही कुष्ठ से विकलांग हुए व्यक्तियों के लिए सेल्फ केयर असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें श्री चक्रवर्ती ने सभी मरीजों को विकलांगता से बचने का अभ्यास कराया। जिसमें कुष्ठ से हुए पैर या हाथ में घाव या विकलांगता से बचने के लिए सभी मरीजों को आधा घंटा पैर या हाथ को पानी में डुबाकर रखना है।
फिर रगड़ के घाव या मोटी चमड़ी को रगड़ के साफ करना है। फिर भींगे हुए पैर में सरसों तेल लगा कर रखना है ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन ने सभी ग्रेड 2 के मरीजों को फिजियोथेरेपी कराया एवं घर में करने के लिए कसरत का अभ्यास कराया।
विदित हो कि जून 2023 में चले कुष्ठ जांच अभियान एलसीडीसी सर्वे में कुल 20 कुष्ठ के मरीज मिले थे जिसके कारण राज्य से इसकी जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम का भ्रमण हो रहा है। उन्होंने कुष्ठ प्रभारी एमपीडब्ल्यू जावेद अंसारी के कार्यों की बहुत सराहना की।
मौके पर कुष्ठ प्रभारी एमपीडब्ल्यू जावेद अंसारी, लिपिक जय प्रकाश सिंह, सहिया साजदा खातून, लीलावती देवी एवं विभिन्न ग्रामों से आए हुए कुष्ठ के संदेहास्पद मरीज मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse