गिरिडीह का लाल आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर में शहीद

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। झारखंड जिले का गिरिडीह का लाल जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया। अपने राज्या का यह सीआरपीएफ का जवान देश की सुरक्षा के लिए कुर्बान हो गया है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गयी। इस घटना में एक जवान शहीद हो गया है।

शहीद जवान अजय कुमार राय देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह का रहने वाले थे। सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय का परिवार गिरिडीह के पटेल नगर में किराए के मकान में रहता है। पटेल नगर में यह खबर आग की तरह फैल गई, शहीद के घर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहीद के पैतृक गांव में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 

घटना के बाद अजय कुमार राय के पिता राजू राय व पत्नी स्वाति लगातार रो रही हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह पुलवामा के अवंतिपुरा में आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इस क्रम में अजय कुमार राय को गोली लगी और वह शहीद हो गये।

शहीद जवान के परिजनों के अनुसार वर्ष 2016 में अजय कुमार राय ने सीआरपीएफ में योगदान दिया था। उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में दी गई थी। शनिवार की सुबह वे पुलवामा जिले के अवंतिपुरा में ड्यूटी पर तैनात थे। यहां मोर्चा पर संतरी की ड्यूटी वो कर रहे थे। इसी बीच सुबह में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसी गोलीबारी में अजय को गोली लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना सीआरपीएफ नके शहीद के परिजनों को दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse