नामकुम में झारखंड स्टेट अवार्ड्स सम्पन्न

 

टीम एबीएन, रांची। नामकुम स्थित आर के आनन्द बॉल्स ग्रीन में राज्य के विजेताओं और अन्य को सन्मानित करने के लिए आयोजित स्टेट अवार्ड्स समारोह संपन्न हो गये।

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आर के आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस समारोह में सभी को उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित किया। आज प्रातः इस समारोह के पूर्व झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी, जिसमें राज्य विभिन्न मान्यताप्राप्त खेल संघ एवम जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त सभी इकाइयों को प्रेसिडेंट आर के आनंद ने निर्देश दिया कि वे सभी सोसाइटी या ट्रस्ट में अपना निबंधन करवा लें और अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाये।उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वे भारत सरकार के स्पोर्ट्स गाइडलाइन के हिसाब से राज्य खेल संघ और जिला ओलंपिक संघ में खिलाड़ी और महिला की भागीदारी सुनिश्चित करें।

अपराह्न दो बजे से प्रारम्भ हुए इस अवार्ड समारोह में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता खिलाड़ी और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सन्मानित किया गया।साथ ही स्टेट अवार्ड्स के तहत विभिन्न ग्यारह वर्गों में खिलाड़ी, कोच और प्रशासक सहित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिये गये।

मौके पर विशेष रूप से रांची यूनिवर्सिटी के वाईस  चांसलर प्रोफेसर अजित कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार प्रोफेसर मुकुंद मेहता, सी सी एल के आदिल सहित शेखर बोस, एस एम हाशमी, अनिल जायसवाल, हरभजन सिंह गुलाम रब्बानी, सी डी सिंह, एस के पांडे, सुरेश कुमार, फरजान हिरजी, बिपिन कुमार सिंह, डॉ मधुकांत पाठक, शिवेंद्र दुबे, मोहम्मद खुर्शीद, हेजाज़ असदाक, वरुण कुमार, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, शैलेंद्र कुमार सहित लवली चौबे, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, आदित्य कुमार गौरव, सरिता कुमारीं, आरजू रानी, अनामिका लकड़ा, भांति मिश्र आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में शेखर बोस ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse