एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ 60 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया, लेकिन रांची के मेडिका में एक जवान की मौत हो गयी जबकि एक की हालत स्थिर है।
नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन मेडिका में भर्ती कराने बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान का सुशांत कुमार खूंटिया ओड़शिा का रहने वाले थे। शहीद जवान का विवाह भी नहीं हुआ था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी एवं 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ हुई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी फिर मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस के 2 जवानों को गोली लगी है। गोली लगने के बाद बैकअप टीम ने घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा। मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse