फैशन सपने की तरह है, खुद देखने और दूसरों को दिखाने की तरह

 

एबीएन सोशल डेस्क। फैशन सपने की तरह है, खुद देखने और दूसरों को दिखाने की तरह है। इसी सपने को साकार करने के लिए जीतो लेडीज विंग रांची ने एक बड़े ही भव्य प्रदर्शनी द ब्राइडल स्टोरी का आयोजन किया। आज  करीब 6000 लोगों के फुटफ़ॉल के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ। 

देश भर से आये सभी प्रदर्शक बड़े ही प्रसन्न हुए। इस प्रदर्शनी में रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड से हजारीबाग, तिलैया, रामगढ़ सभी जगह से लोग सम्मलित हुए। लोगों ने जमकर खरीदारी की। कई लोग जिनके घर में शादी थी उन्होंने कहा कि यह झारखंड का पहला सबसे बड़ा विवाह से संबंधित प्रदर्शनी है। 

यहां आने के पश्चात हमे विवाह संबंधित खरीदारी के लिए अब बहार जानें की जरूरत नही। चाहे दूल्हे दुल्हन की डिजाइनर पोशाक हों या कोलकाता, मुंबई से आये डिजाइनर ज्वैलरी, वेडिंग प्लानर, डेस्टिनेशन मैरिज के लिए रिजॉर्ट्स की बुकिंग, ब्राइडल मेकअप, फोटोग्राफी के लिए यह प्रदर्शनी वन स्टॉप शॉप है। प्रदर्शनी दो हिस्सों में थी। हॉल ए में विवाह से संबंधित सारे स्टाल्स थे। 

जीतो वर्ष भर में एक ही प्रदर्शनी लगता है, इसलिए लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, हॉल बी में सारे त्योहारों राखी, दिवाली सिंझारा के लिए तरह तरह के डिजाइनर पोशाक, बच्चों के कपड़े, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स, राखियां, डिजाइनर जूते, कॉस्मेटिक्स, हैंड बैग्स से संबंधित सभी प्रकार के स्टाल्स थे। सारे प्रदर्शक स्टाल्स के सेल से बड़े ही खुश हुए। सारे स्टालों से लोगो ने बहुत खरीदारी की। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।

पहले दिन यानी 10 अगस्त को फिल्मी जगत की जानी मानी अभिनेत्री नीलम कोठारी थे। ब्राइडल स्टोरी की मुख्य अतिथि के रूप में इस  प्रदर्शनी में आई। उन्होंने इस प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण का एक बहुत ही बड़ा उदाहरण है। यह प्रदर्शनी नारियों के द्वारा लगाया गया तथा, 80% प्रदर्शक भी नारियां है। उन्होंने भी कई स्टाल्स से खरीदारी की और कहा कि वो हर बार  इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनना चाहेंगी।

जीतो लेडीज विंग की नेशनल अध्यक्ष संगीता लालवानी जी, जयश्री भंडारी जी, कल्पना बेद जी, सीमा बैंगनी जी, संगीता जी बेद, द ब्राइडल स्टोरी की नेशनल संयोजिका प्रियंका परमार जी ने आकर कार्य क्रम की शोभा बढ़ायी। उन सभी ने आयोजन की व्यवस्था की बहुत सराहना की।

जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी जी ने कहा कि जीतो मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, तथा जीतो मेन, यूथ, एवम महिला विंग के सभी सदस्यों के मेहनत से ही इस कार्यक्रम को सफलता मिली है। साथ ही साथ उन्होंने रांची एवम समस्त झारखंड के लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse