शहर में निकली तिरंगा यात्रा, आजादी के बलिदानियों को किया गया नमन, देशभक्ति का दिखा जज्बा

 

  • भारत को विश्वगुरु बनाना है : शालिनी गुप्ता

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। आजादी के अमृत महोत्सव को ले कर झुमरी तिलैया में शुक्रवार को देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। शहर की स्वयंसेवी संस्था के एस एच यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में इस तिरंगा यात्रा में सामाजिक, धार्मिक के अलावा बुद्धिजिवियों, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे महाराणा प्रताप चौक से झण्डा चौक होते हुए नेता जी सुभाष चौक तक हाथों में तिरंगा लिए हुए हम सब एक हैं। जब तक सूरज चांद रहेगा, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान रहेगा, तेरी मिट्टी में मिल जावां, हम सबका एक हीं नारा, बना रहे भाई चारा, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई भाई, मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है… मां तुझे सलाम… जैसे नारों एवं गीत से शहर देशभक्तिमय के रंग में रंगा नजर आया।

रैली के सबसे आगे डोमचांच इंदरवा झारखण्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं, 76 फिट लम्बा तिरंगा ले कर चल रहे थें। वहीं चंद्रयान की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। वहीं तीरंदाजी की खिलाड़ी झारखण्ड की गोल्डन गर्ल दीपिका कुमारी की भेष-भूषा में तीरंदाज श्रेया कुमारी ने तीरंदाजी की धनुष ले कर चल रही थी। रैली में शामिल बच्चे माथे पर तिरंगे रंग की टोपी, एवं पोशाक पहन कर चल रहें थें। हर घर तिरंगा अभियान को ले कर यह रैली जिस मार्ग से गुजरी वहां लोग तिरंगे के सम्मान में खड़े नजर आयें। 

रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश भक्ति का जज्बा आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है। आजादी की लड़ाई में जो शहीद हुएं उसकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती। भारत देश विभिताओं में अलग अलग संस्कृति के बावजूद अनेक रंगों को मिला कर एक रंग बना देता है। तिरंगे के इस सम्मान में जिस तरह से समूह उमड़ा है वो शहीदों के प्रति नमन भी करता है। भारत को विश्व गुरु बनाने और ऊर्जा को कायम रखने के लिए सार्थक पहल के लिए के एस एच यूथ फाउंडेशन का प्रयास भुलाया नहीं जा सकता। 

वहीं साजिद हुसैन लल्लू ने कहा की भारत का तिरंगा एकता का प्रतीक है। ठेला, खोमचा से ले कर अंबानी तक राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एक समान हैं। एकता को बढ़ावा देने के लिए यह तिरंगा यात्रा के एस एच यूथ फाउंडेशन का यह प्रयास मिल का पत्थर साबित हुआ है। के एस एच यूथ फाउंडेशन के निर्देशक विशाल सिंह ने कहा की पूरा अभ्रकांचल क्षेत्र देश भक्ति ओत प्रोत है, और कोडरमा में तिरंगा यात्रा में जिस तरह आम से खास लोग एवं स्कूल के छात्र, छात्राओं से ले कर शिक्षक तक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर उत्साह वर्धन किया, इसके लिए संस्थाएं एवं स्कूल धन्यवाद के पात्र हैं। 

रैली में नप के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश जैन, विनीत मोदी, अविनाश सेठ, यशपाल सिंह गोल्डन, संजू लांबा, मिलन शाहबादी, कुमार पुजारा, बालगोविंद मोदी,बसंत सिंह, प्रदीप सुमन, संजय कुमार उजाला, उपेंद्र पांडेय, मनोज साव, नीरज कुमार, सुनील बड़गवे, मुन्ना भदानी, अजय वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजीव खेतान, कैलाश चौधरी, विकाश सेठ, नवीन पांड्या, प्रो. कैलाश राणा, नरेंद्र सिंह चंदेल, गुड्डू सिंह, शशि सलूजा, प्रिंस छाबड़ा, विशाल सूद, हरजीत सिंह लाम्बा, राजू अजमानी, राजेश सिंह, संदीप सिन्हा (बंटी), संजय ठोल्या, विकाश कुमार, संजय अग्रवाल, आनन्द कुमार, सुशील अग्रवाल, रामेश्वर रवानी, सुरेंद्र यादव, इंद्रदेव राम, धीरज कुमार, पिंटू शुक्ला, अशोक चौरसिया, नितिन मिश्रा, राजू कुमार सिन्हा, मुन्ना कुमार, शाहिद अंसारी, डॉ. उपेंद्र भदानी, रवि कुमार, प्रिंस छाबड़ा, रिंकू सिंह, अविनाश चंद्रवंशी, नवनीत ओझा, चंदन चक्रवर्ती, सुनीता सेठ, नीलम भदानी, अनुपमा भदानी, प्रियंका बर्नवाल,  सुषमा सुमन, ब्यूटी सिंह, श्रेया केडिया, सारिका लढ्ढा, नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रीति सिन्हा, मुस्कान प्रवीण, शहमा गाफरी, के एस एच यूथ फाउंडेशन के निर्देशक रोहित बरनवाल, सदस्य पीयूष कुमार पारस, जीतू थापा, आशीष सोनी, यतेंद्र कुमार शर्मा, गोपाल कुमार, अरुण कुमार , बौद्ध, संदीप कुमार, रॉकी कुमार, सोनल पाण्डेय, आदर्श कुमार, आदित्य कुमार मौजूद थे। 

तिरंगा यात्रा के समापन के पूर्व महाराणा प्रताप की प्रतिमा, डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तथा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। समापन के मौके पर राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गयी।

स्कूली बच्चे मार्च पास्ट, और बैंड की धुन पर और विभिन्न भेष भूषा में हुए शामिल

झुमरी तिलैया। तिरंगा यात्रा में झारखण्ड पब्लिक स्कूल का 76 फिट लम्बा झण्डा के साथ स्कूली छात्र, छात्राएं कदम से कदम मिलाते हुए और बैंड-बाजा की धुन से राष्ट्रीय एकता के पर्व को सुशोभित करते नजर आयें। इसमें महात्मा गांधी के रूप में कृष्ण कुमार, रानी लक्ष्मी बाई के रूप में स्वास्तिका कुमारी, दुर्गावती के रूप में सोनिक कुमारी, भारत माता के रूप में पायल कुमारी, रानी के रूप में सुमन कुमारी, कश्मीरी के रूप में आइसा प्रवीण, सनातन हिंदू के रूप में कोमल कुमारी, पंजाबी के रूप में साक्षी कुमारी के अलावा अन्य मुद्राओं में फिजा प्रवीण, सूजा प्रवीण, श्रृष्टि सिन्हा, भगत सिंह के रूप में शिवम कुमार, शामिल हुए। 

इसके अलावा स्वामी विवेकानन्द स्कूल असनाबाद, एस्पायर इंटरनेशनल स्कूल, चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श स्कूल, एलबी इंटरनेशनल स्कूल लख्खीबागी, मेरिडियन एकेडमी के छात्र छात्राएं उत्साह वर्धन के साथ चल रहे थे।

वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तिलैया थाना पुलिस एवं के एस एच यूथ फाउंडेशन के सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे थें। रास्ते में कई जगह पानी और शरबत की व्यवस्था को गई थी। समापन के मौके पर संस्था की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse