एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्री शुक्रवार को भड़क गये। इस दौरान शुक्रवार सुबह गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक ट्रेन के रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया।
साथ ही सभी यात्री रेल पटरी पर बैठक कर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित कर दिया। इसकी सूचना पाकर रेलवे के पदाधिकार व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से रेल जाम सुबह आठ बजे से जारी है।
यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन के सभी यात्री आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम करने जाते हैं। रोजाना ट्रेन लेट से पहुंचने से वे अपने काम पर देर से पहुंचते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse