टीम एबीएन, कोडरमा। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के बागीटांड चेकनाका के समीप से पशु लोड 5 वाहनों को पकड़ा। वाहन एवं पशुओं को कोडरमा थाना परिसर में रखा गया है।
सभी वाहनों पर कुल 20 गाय, एक भैंस और लगभग 10 गाय के बच्चे लोड पाये गये। वाहन से पशुओं को लेकर जा रहे लोगों ने बताया कि पशुओं को बिहार के बक्सर जिला के किसान पशु मेला से खरीद कर धनबाद के तोपचांची ले जाया जा रहा था।
लोगों ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच दुधारू गाय का वितरण करने के लिए गाय को पशु किसान मेला से खरीदारी कर धनबाद जिला गव्य विकास कार्यालय ले जाया जा रहा था।
पकड़े गये वाहनों में 2 पिकअप, 2 टाटा मैजिक और एक 407 वाहन शामिल है। इधर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि पकड़े गये 5 पशु लदे वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया था। 3 वाहनों में दुधारू गाय लोड है।
जबकि 2 वाहनों में लदे पशु के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुये मनीष पासवान, वाहिद और संजीव कुमार को जेल भेजा गया है। इस संबंध में कांड सख्या 146/23 दर्ज किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse